कुल पेज दृश्य

रविवार, 27 मार्च 2011

हारना मना है

भारत पाकिस्तान के बीच सेमी फ़ाइनल  का मैच बुधवार को मोहाली में खेला जाने वाला है , प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा है , जरदारी व गिलानी ने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया है , भारत पाकिस्तान के बीच वार्ता का दौर शुरू करने के लिए देश के कूटनीतिज्ञों ने क्रिकेट नीति का उपयोग शुरू कर दिया है , यह कितना सफल रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा, मैच में अब और रोमांच बढ़ जायेगा , मेरे ख्याल से मैच जोश से भरा होगा , शोर भी होगा , टेंशन भी होगा , हारना मना है यह तो दोनों टीमो को पता है , बहुत दिनों के बाद दोनों के बीच कोई मच हो रहा है, धोनी ने भी कमर कासी है तो अफरीदी भी घायल शेर की तरह हमला करने को बेकरार है, पुराना बदला जो चुकाना है, सभी फॉर्म में है  यह और भी रोमांचकारी हो जाता है. अब देखना यह है कि अंजाम क्या होता है , दोस्ती कि पटरी  से उतरी गाड़ी फिर से दौड़ती है या नहीं , या फिर पाटीदारों की किच किच  शुरू हो जाएगी , अरे भाई भारत और पाकिस्तान तो पटीदार ही तो हैं बटवारे से जो निकले है, जो भी हो यह जरूरी है, अटल जी की बात दोस्त बदले जा सकते है पड़ोसी नहीं. पड़ोसी से प्यार से रहिये वह आपको काट खाएगा भारत पाकिस्तान में तो यही देखने को मिलेगा , लेकिन पाकिस्तान ने एक भारतीय कैदी जो २७ साल से वहां बंद है को छोड़ने वाला है यह अच्छी पहल है , देखिये की क्या होता है और मुझे भी बताइए ...............  









देश का प्रधान मौन है .

अमेरिका की पिछलग्गू सरकार
कैसे रोकेगी भ्रस्टाचार
प्रधानमंत्री  कहते  हैं 
मैं कमजोर हूँ 
बेईमान नहीं , 
जितना आप समझते  हैं.
यह गठबंधन की मजबूरी है
पर मेरी भूमिका जरूरी है
यह कुर्सी का ही तो लालच है
सी वी सी नाकारा है फिर भी वह हमारा है 
कॉमन वेल्थ की लूट है 
जनता के कान में खूट है 
सारे आदर्श धरे रह गए 
अब 2G स्पेक्ट्रम में छूट है 
अभी सिलसिला आगे चलेगा 
क्यों की S बैंडकी बारी है  
यह तो गलती से हो गया 
फिर भी जनता हमारी है 
हम सबकी प्यारी है 
 फिर से हमको वोट देगी 
हम उसको नोट देंगे 
यह देश का सौभाग्य है 
पर मेरा दुर्भाग्य है 
मैं तो अंकुश हूँ 
हर गलत चीज पर लगता हूँ 
पर अब तो गणबणझाला है 
अब देश का दिवाला है 
राम बचाए देश को    
 देश का प्रधान मौन है .


गुरुवार, 24 मार्च 2011

स्वागतम

मेरी पाठशाला में आपका स्वागत है ,इस पाठशाला में मैं सीखने के लिए आया हूँ ,यह ब्लॉग मेरा गुरु है